बदरीनाथ धाम : बदरी विशाल के जयकारों के साथ सभी देव डोलियां और रावल पहुंचे बदरीनाथ धाम

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम : बोल बदरी विशाल की जय के जयकारे के बीच सभी देव डोलियां पहुंची बदरी पुरी,धाम में उत्सव का माहौल,पुष्पों से सजने लगा श्री बदरी विशाल जी का दरबार

संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की सभी तैयारियां हुई पूरी, कपाटोत्सव से पूर्व बीकेटीसी द्वारा पूरे बदरीनाथ मंदिर परिसर सहित सिंह द्वार को गेंदा, चंपा व चमेली पुष्पों से सुसज्जित किया जा रहा है। ज्योतिर्मठ श्री नरसिंह मंदिर, ओर पांडुकेश्वर से चली आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री गरुड़ जी, तेल कलश गाडू घड़ी सहित पांडुकेश्वर से आज कुबेर जी ओर उद्धव जी की देव डोलियां भी मुख्य पुजारी रावल श्री अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में आज दिन में सकुशल बदरी पुरी पहुंच चुकी है। पूरी बदरी पुरी श्री बदरी विशाल जी के जयकारे से गूंज रही है, वहीं देव डोलियां,कल 4 मई रविवार को प्रातः काल ठीक 6बजे वैदिक परंपरा के तहत श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। आज पांडुकेश्वर से आज आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी,विष्णु वाहन गरुड़ जी, तेल कलश गाडू घड़ी के साथ साथ बद्रीश पंचायत के अग्रज देवगण उद्धव जी और श्री हरि नारायण के खजांची कुबेर जी की डोली भी आज अपने शीतकालीन प्रवास स्थल से बदरीनाथ धाम पहुंच गई है, इस अवसर पर पांडु नगरी की महिला मंगल दल ने देव स्तुति और बदरी विशाल जी के भजनों के साथ देव डोलियों को बदरी पुरी के लिए विदा किया,कल ब्रह्म मुहूर्त में कपाट खुलने से पूर्व ही रावल जी माता महा लक्ष्मी जी को गर्भ गृह से बाहर लाकर परिक्रमा पथ पर बने महा लक्ष्मी मंदिर में विराजमान करेंगे, जिसके बाद उद्धव जी और कुबेर जी के साथ पवित्र तेल कलश गाडू घड़ी भी श्री बदरी विशाल जी के गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने का कार्यक्रम 

कपाट खुलने की तिथि –  4 मई 2025

• 4 मई सुबह चार बजे मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी मंदिर परिक्रमा में उपस्थित होंगे
• 4 मई सुबह 4.30 बजे श्री कुबेर जी दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश करेंगें
• 5 बजे सुबह विशिष्ट अतिथि गण तथा रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी, हक-हकूकधारी, डिमरी पंचायत प्रतिनिधि मंदिर परिक्रमा में पहुंचेंगे।
• सुबह साढे पांच बजे से द्वार पूजन शुरू हो जायेगा।
• 4 मई ठीक प्रात: 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे

Next Post

चमोली : सैकोट मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, खोलने की मांग

अनुराग थपलियाल  चमोली : नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग पर आंधी तूफान से पेड़ गिरने से मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद अचानक बारिश व आंधी तूफान होने से लगभग सवा तीन बजे नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग टैटूणा में पर एक बड़ा […]

You May Like