कर्णप्रयाग : राजेन्द्र जुयाल को सेवानिवृत्त पर दी भव्य विदाई

Team PahadRaftar

दिनेश जोशी

कर्णप्रयाग :  वैयक्तिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जुयाल के जिला मुख्यालय से विदाई होने पर गृह नगर कर्णप्रयाग में उनका ढोल नगाड़ों/फूल मालाओं के साथ हुआ जोरदार स्वागत। मां उमा देवी मंदिर में पण्डित राकेश खंडूरी ने राजेंद्र जुयाल के परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना  कर विश्व कल्याण की कामना की।

राजेंद्र प्रसाद जुयाल को सेवा अवकाश पर उमा देवी तिराहे, शिव मंदिर, बस स्टेशन, पेट्रोल पंप मार्ग से उनके निवास स्थान तक स्थानीय लोगों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं पूना से आए यात्रियों ने नाच गाकर एवं मिष्ठान वितरण कर उनका जोरदार स्वागत किया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी संदीप तिवारी सहित जिले भर से आए अधिकारियों/कर्मचारियों/व्यापारियों, एवं यात्रियों ने कृष्णा पैलेस होटल में आयोजित समारोह में केक काटकर राजेन्द्र प्रसाद जुयाल का सेवानिवृत्त होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर यादगार बना दिया।। जुयाल को निर्विवाद सेवा अवकाश होने पर सभी ईष्ट मित्रों सहित आम जनता/ अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष पाण्डेय, एसडीएम थराली अबरार अहमद, चमोली एसडीएम चमोली राज कुमार पांडेय, पूर्व सीएमओ डाक्टर राजीव शर्मा, तहसीलदार सुधा डोभाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला, ए आर टी ओ ज्योति शंकर मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठानी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दकिशोर जोशी, अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, नितिन सती, अंकित नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता हरिकृष्ण भट्ट, एडवोकेट जे पी पुरोहित, रामकृष्ण भट्ट, आलोक नोटियाल, लोक जागृति मंच के जितेन्द्र कुमार पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुखदेव चौहान, चंद्र शेखर जुयाल, रघुबीर नेगी, राजेन्द्र नेगी, वीपी सती, पुरषोत्तम कोठियाल, आदित्य नवनी, कमला भट्ट, मनोरमा नैनवाल, सरिता कुकरेती, पूना से आए यात्री समीर तुपे, दिनेश महाले, गणेश आदि नागरिक मौजूद रहे।

राजेंद्र प्रसाद जुयाल के सेवा निवृत होने पर कपीरी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत व महामंत्री महिपाल सिंह नेगी ने हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके गृह क्षेत्र जस्यारा कपीरी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा, डॉ मदन मोहन नवनी, जय कृष्ण भट्ट , उमेश खंडूरी आशीष डिमरी ने भी शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like