![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240304_192105.jpg)
केएस असवाल
गौचर : विक्टोरिया क्रास विजेता महा नायक दरबान सिंह के 141 वें जन्मदिन पर गौरव सैनिक संगठन गौचर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
संगठन के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गौरव सैनिकों ने विक्टोरिया क्रॉस विजेता महा नायक दरबान सिंह के 141वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गौरव सैनिकों ने उनकी बीर गाथा को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आवाह्न भी किया। इस अवसर पर गौरव सैनिक राजेंद्र सिंह कंडारी,कैप्टन प्रेमपाल, सुबेदार शिशुपाल सिंह सगोई, रमेश नेगी आदि मौजूद रहे।