पौड़ी : पौड़ी में गुलदार का हमला, घास लेने गई महिला की मौत

Team PahadRaftar

पौड़ी में गुलदार का हमला, घास लेने गई महिला की मौत

जसपाल नेगी

पौड़ी। जनपद के बमठी गांव में गुरुवार सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया गया कि गांव निवासी सीता देवी सुबह करीब नौ बजे घर के पास घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

इधर, सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बहुगुणा ने घटना पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : पौड़ी में गुलदार का कहर, खेत में काम कर रही महिला को बनाया शिकार

पौड़ी के बमठी गांव में गुलदार का हमला, खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला को मार डाला जसपाल नेगी पौड़ी : जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के बमठी गांव में गुरुवार सुबह गुलदार ने 65 वर्षीय […]

You May Like