
अखिलेश सती
गैरसैंण, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फ्रेंड्स क्लब गैरसैंण और आरके जेएसएनएसएन मेमोरियल इंटर कॉलेज की ओर से 21 किलोमीटर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। भराड़ीसैंण हेलीपैड से शुरू हुई दौड़ वहीं संपन्न हुई। प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गई।

पुरुष वर्ग में देवाल विकासखंड के सौरभ सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिनेश चंद्र दूसरे और हल्द्वानी के लोकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में लोहाघाट की साधना सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। दीया रावत दूसरे और नंदप्रयाग की दीपशिखा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं हर्षित को प्रतियोगिता का सबसे कम उम्र का धावक होने का गौरव मिला।
मुख्य अतिथि जगदीश बहुगुणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र और देश की प्रतिभाओं को मंच देने का काम करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख दुर्गा रावत, पूर्व प्रमुख शशि सौंरियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह नेगी उर्फ घावरी, जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी व अनीता रावत, विमला देवी, महेश जुयाल, गौरव साह सहित पुलिस, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।
मैराथन के मुख्य निर्णायक भागवत कोठियाल, मनोज साह और हरीश शाह रहे। आयोजन में सहयोग के लिए आयोजक पंकज नेगी और अध्यक्ष ममता नेगी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर ढौंडियाल और अखिलेश राज ने किया।
