विश्व पर्यावरण दिवस पर ल्यारी-थौणा और उर्गम में हुआ पौधारोपण
संजय कुंवर संवाददाता, जोशीमठ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की जोशीमठ रेंज की ओर से ग्राम सभा ल्यारी-थौणा में महिला मंगल दल के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी डब्बल सिंह खाती ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं नियमित रखरखाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।
इस दौरान महिला मंगल दल की सदस्यों, ग्रामीणों और विद्यालय के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग की ओर से उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में वन कर्मियों, महिला मंगल दल की सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
