चमोली : शादी सीजन से पहले महिलाओं का सख्त फैसला, नशामुक्ति को लेकर पुलिस से मांगा सहयोग

Team PahadRaftar

शादी सीजन से पहले महिलाओं का सख्त फैसला, नशामुक्ति को लेकर पुलिस से मांगा सहयोग

चमोली। कर्णप्रयाग विकासखंड के थिरपाक गांव में शादी सीजन शुरू होने से पहले महिलाओं ने नशामुक्ति को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। महिला मंगल दल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शादी-विवाह सहित सभी सामाजिक आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने में सहयोग मांगा है।

महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी और ग्राम प्रधान कामनी देवी के नेतृत्व में एक माह पूर्व आयोजित बैठक में गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ ली गई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम और मुंडन संस्कार जैसे आयोजनों में शराब पीने-पिलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

ग्रामीणों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सामाजिक बहिष्कार और 21 हजार रुपये अर्थदंड का प्रावधान भी तय किया है।

वैसाखी पर्व के साथ ही शादी सीजन शुरू होने पर महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी रावत और सचिव पूनम रावत ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि आयोजनों में माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

नशामुक्त गांव के लिए एकजुट महिलाएं

थिरपाक गांव में महिलाओं की इस पहल को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। ग्राम प्रधान कामनी देवी, सचिव पूनम रावत, कोषाध्यक्ष अंजू देवी, उपाध्यक्ष अंजू देवी सहित कई ग्रामीण इस मुहिम में शामिल रहे।

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, प्रतिमा का अनावरण

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बदरीनाथ बस स्टैंड के समीप स्थित पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह […]

You May Like