चमोली : औली में चेयर लिफ्ट की तकनीकी खराबी दूर, फिर शुरू हुआ संचालन

Team PahadRaftar

औली में चेयर लिफ्ट की तकनीकी खराबी दूर, फिर शुरू हुआ संचालन

संजय कुंवर ज्योर्तिमठ। पर्यटन नगरी औली में बुधवार को GMVN की चेयर लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए संचालन बाधित रहा। बाद में तकनीकी टीम ने खराबी को ठीक कर चेयर लिफ्ट सेवा दोबारा शुरू कर दी।

इन दिनों औली में मौसम सुहावना होने से पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को करीब 500 डे-टूरिस्ट औली पहुंचे। पर्यटकों ने हाइकिंग, चेयर लिफ्ट राइडिंग, हॉर्स राइडिंग और अन्य एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लिया।

GMVN औली चेयर लिफ्ट प्रभारी आरपी डिमरी ने बताया कि लाइटिंग के कारण चेयर लिफ्ट के सेंसर में तकनीकी समस्या आ गई थी। सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए संचालन रोका गया। बाद में तकनीकी खराबी को दूर कर सेवा सुचारु कर दी गई।

उन्होंने बताया कि संचालन दोबारा शुरू होने के बाद करीब 100 पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट राइड का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने औली के प्राकृतिक सौंदर्य और खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौचर के मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को हुई परेशानी

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौचर के मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को हुई परेशानी केएस असवाल गौचर। ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट और नकली दवाइयों के विरोध में बुधवार को गौचर नगर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। मेडिकल स्टोर बंद रहने से चारधाम यात्रा […]

You May Like