गौचर : मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों के गीतों की रही धूम

Team PahadRaftar

मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों के गीतों की रही धूम

केएस असवाल 

गौचर : गढ़वाल मंडल के ऐतिहासिक 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के पंडाल में चौथे दिन आयोजित उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी योजनाओं पर बल दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र नेगी बद्री, उप जिलाधिकारी / मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा किया गया।

वहीं इस मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने अपने गीतों से धूम मचाई। साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, अनिशा रांगड़, धनराज, सौरभ मैठाणी के गीतों – मैं पहाड़ों की रैवासी, तीतर की पांखी गेला रूसला, लेकी जाली पाटी , हिट बीजूली घूमी औला, जैसे कई अन्य बेहतरीन प्रस्तुती पर दर्शक खूब झूमे। इस संध्या के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, अधिवक्ता अनुज डिमरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा कमेटी की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया।
मेला मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच में सोमवार को गौचर व श्रीनगर गढ़वाल के मध्य खेला गया जिसमें श्रीनगर ने गौचर को 3 . 0 से पराजित कर अगले पड़ाव में प्रवेश कर गया। बालीबाल का प्रथम मैच स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर और गौचर हास्टल के मध्य खेला गया जिसमें गौचर 24 – 18 से विजयी रहा।

Next Post

नशीली दवाओं का सेवन व्यक्ति और समाज के लिए खतरनाक : डॉ. चरणसिंह

नशीली दवाओं का सेवन व्यक्ति और समाज के लिए खतरनाक : डॉ. चरणसिंह संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : महाविद्यालय में नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों ने नशामुक्ति का शपथ ली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में छात्र – छात्राओं और स्थानीय स्तर पर गणमान्य व्यक्तियों की एक विचार गोष्ठी […]

You May Like