चमोली : दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य और साइनेज अनिवार्य: डीएम

Team PahadRaftar

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा, अंधे मोड़ों पर मिरर व आबादी क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश

चमोली : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को जिला सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य तेजी से पूरा करने और आवश्यक रूप से साइनेज लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, एनएचआईडीसीएल और बीआरओ के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूस्खलन प्रभावित और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अंधे मोड़ों पर ट्रैफिक सेफ्टी मिरर लगाने और आबादी क्षेत्रों के प्रवेश व निकास बिंदुओं पर स्पीड ब्रेकर बनाने को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।

डीएम ने वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड गवर्नर की नियमित जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने चारधाम यात्रा को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों पर सुरक्षा कार्य और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए सुधार कार्य कराने की बात कही। इस पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोनिवि के सहायक अभियंता ने बताया कि बीते दो माह में जनपद में सात सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें चार मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। चयनित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने का कार्य जारी है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

गोपेश्वर : पीस पब्लिक स्कूल की प्रियांशी त्रिपाठी ने 97.2% अंक प्राप्त कर किया टॉप

पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की छात्रा रही जिले में अव्वल, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत  चमोली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही जनपद चमोली में खुशी की लहर दौड़ गई। पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की छात्रा प्रियांशी त्रिपाठी ने 97.2 प्रतिशत अंक […]

You May Like