चमोली : सकण्ड तक सड़क की राह हुई आसान, 9.5 किमी मोटर मार्ग को मिली हरी झंडी

Team PahadRaftar

9.50 किमी मोटर मार्ग के प्रथम चरण को मिली प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी, सर्वे के लिए 15.68 लाख स्वीकृत

केएस असवाल 

कर्णप्रयाग / चमोली। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा को लेकर अच्छी खबर है। सिंद्रवाणी से सकण्ड तक 9.50 किलोमीटर मोटर मार्ग के नव निर्माण के प्रथम चरण को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने अब सर्वेक्षण और अन्य प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर ली है।

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रथम चरण के लिए 15.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में फिलहाल 10 हजार रुपये खर्च के लिए प्राविधानित किए गए हैं। इस राशि से आवश्यक सर्वेक्षण और प्रारंभिक कार्यवाही की जाएगी।

विभाग को मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर आगे वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजनी होगी। शासन ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और विशिष्टियों का पालन करने के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क बनने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद

सिंद्रवाणी-सकण्ड मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क संपर्क बेहतर होने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। वहीं स्थानीय कृषि और अन्य उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में सड़क सुविधा मजबूत किए जाने की मांग कर रहे थे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

You May Like