पौड़ी : विधायक ने स्वागत द्वार का किया उदघाटन

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी 

पौड़ी। ग्राम बैंग्वाड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय उमराव सिंह अधिकारी रावत की स्मृति में स्वागत द्वार का निर्माण करवाया गया।

रविवार को विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने विकासखंड पौड़ी के तहत ग्राम बैंग्वाड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय उमराव सिंह अधिकारी रावत की स्मृति में निर्मित स्वागत द्वार का उदघाटन किया। इस दौरान उमराव सिंह के त्याग को याद करते हुए उनके उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को बैंग्वाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम बैंग्वाड़ी के हर संभव विकास करने का भरोसा दिया। इस दौरान सरकार की योजनाएं भी गिनवाई। कहा कि केंद्र व राज्यसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।

इस मौके पर पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, ग्राम प्रधान मानवेंद्र रावत, साधना देवी, पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील ममगांई, पूर्व प्रधान मधु कुकसाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकशाल, सभासद प्रदीप असवाल, पंकज सती, सुशील रावत आदि शामिल रहे।

Next Post

पौड़ी : यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील

यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा यूकेडी, बिलखेत सम्मेलन में भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना पौड़ी | जसपाल नेगी जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक स्थित बिलखेत में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का महासदस्यता अभियान एवं सम्मेलन […]

You May Like