बदरीनाथ : माणा में आईटीबीपी का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण, श्रद्धालु ले रहे यादगार तस्वीरें

Team PahadRaftar

माणा में आईटीबीपी का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण, श्रद्धालु ले रहे यादगार तस्वीरें

संजय कुंवर माणा/बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के दौरान माणा गांव में 23वीं वाहिनी द्वारा बनाया गया “आई लव ITBP” सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माणा गेट के समीप बनाए गए इस सेल्फी प्वाइंट पर बड़ी संख्या में यात्री अपने परिवार और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाकर यात्रा की यादें संजो रहे हैं।

आईटीबीपी की ओर से तीर्थयात्रियों में जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सेल्फी प्वाइंट को तैयार किया गया है। बदरीनाथ धाम और माणा स्थित भीम पुल के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु यहां रुककर सेल्फी और ग्रुप फोटो लेने का आनंद उठा रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने ITBP की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेल्फी प्वाइंट यात्रा को और अधिक यादगार बना रहा है। यात्रा सीजन के चलते यहां दिनभर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

Next Post

चमोली : बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक खाई में गिरी; असम के युवक की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक खाई में गिरी; असम के युवक की मौत केएस असवाल कर्णप्रयाग : चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊं के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम जा रहे युवकों की एक बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश […]

You May Like