चमोली : बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत, नगर पंचायत को मिली हाईटेक एंबुलेंस

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत, नगर पंचायत को मिली हाईटेक एंबुलेंस

संजय कुंवर बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। नगर पंचायत बदरीनाथ को की ओर से अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस भेंट की गई है। एंबुलेंस का लोकार्पण जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से किया।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित और बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी के प्रयासों से उपलब्ध कराई गई इस एंबुलेंस का उपयोग गंभीर मरीजों के उपचार और उन्हें सुरक्षित रूप से हायर सेंटर तक पहुंचाने में किया जाएगा।

एंबुलेंस आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस है। साथ ही इसमें डीप फ्रीजर मोर्चरी कम्पार्टमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यात्रा सीजन के दौरान इस सुविधा से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सहायता मिल सकेगी।

प्रशासन ने इसे यात्रा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Next Post

चमोली : हर घर नल योजना फेल, बजनी गांव में धारे से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

हर घर नल योजना फेल, बजनी गांव में धारे से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण गोपेश्वर  : चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के बजनी गांव में ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव के अधिकांश […]

You May Like