गोविंदघाट : फूलों की घाटी में 11 विदेशी महिला पर्यटकों के दल ने किया सैर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क,चमोली

फूलों की घाटी : फूलों की घाटी में बर्फबारी के बावजूद प्रकृति प्रेमियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। चैक रिपब्लिक देश की 11 सदस्यीय विदेशी महिला पर्यटक दल ने की घाटी की सैर।

उत्तराखंड के चमोली जिले की उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में मौजूद यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में भी बर्फबारी के बीच देशी – विदेशी पर्यटकों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है। घाटी की खूबसूरत प्राकृतिक सुन्दरता और पंछियों के कलरव के बीच पुष्पावती नदी का शोर वातावरण को खुशनुमा बना रहा है। पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को घाटी में हल्की बारिश और आसपास की चोटियों में हिमपात के साथ पार्क की सैर करने के लिए आज सुबह यूरोपीय देश चैक रिपब्लिक की 11 महिला प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के दल सहित बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक वैली का दीदार करने पहुंचे। वैली से लौटते हुए चैक रिपब्लिक देश की महिला पर्यटक दल की सदस्या जाना जिनकोवाजी,ईवा जिनसोवा और जितका क्रोसोवा काफी खुश नजर आई। घाटी में तैनात पार्क कर्मियों ने बताया कि वैली खुलने के बाद आज चौथे दिन भी लगातार वैली में मौसम पल पल रंग बदल रहा है। इस बीच आज 11 सदस्यीय यूरोपीय महिला पर्यटकों के दल ने घाटी में प्रवेश किया। अभी वैली में पुष्प शुरुआती चरण में है सफेद प्रीमुला पुष्पों की क्यारियां के साथ अल्पाइन पंछियों का कलरव सुनाई दे रहा है। लिहाजा घाटी में जहां तक नजर डालें सुंदर झरने, बर्फ से ढके पहाड़, पुष्पवती नदी का शोर के अलावा प्रकृति दर्शन बड़े आराम से हो रहे हैं। मध्य जून माह से घाटी में बड़ी संख्या में रंग बिरंगे दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों की प्रजातियों का अपने प्राकृतिक आवास में खिलना शुरू हो जाएगा,इस तरह घाटी प्रत्येक माह अलग – अलग रंगों में सराबोर हुई नजर आती है यही होता है घाटी का विशेष आकर्षण।

Next Post

शर्मनाक : भाजपा नेत्री ने कराया अपनी 13 साल की बच्ची का यौन शोषण

शर्मनाक : भाजपा नेत्री ने कराया अपनी 13 साल की बच्ची का यौन शोषण हरिद्वार : हरिद्वार से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां मां ने ही अपनी 13 साल की बच्ची का अपने दोस्त से यौन शोषण करवाया है। हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की […]

You May Like