चमोली : पीपलकोटी में शिल्प से संवर रही महिलाओं की तकदीर

Team PahadRaftar

रिंगाल-काष्ठ शिल्प से महिलाओं को मिली रोजगार की राह

स्थानीय शिल्प से महिलाओं के सपनों को मिले पंख

पीपलकोटी के शिल्प केंद्र पहुंचे विधायक, महिलाओं के काम को सराहा 

पीपलकोटी : पीपलकोटी में संचालित रिंगाल एवं काष्ठ शिल्प ग्रोथ सेंटर स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहा है। हिमालयी स्वायत्त सहकारिता और उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद के समन्वय से चल रहे इस केंद्र में 30 से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने केंद्र का निरीक्षण कर यहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्र में तैयार हो रहे रिंगाल और काष्ठ शिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। साथ ही महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित इस प्रकार की पहलें पहाड़ में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ पारंपरिक शिल्प को भी नई पहचान दे रही हैं।

केंद्र का संचालन यूबीएफडीबी (UBFDB) के फील्ड कोऑर्डिनेटर आशीष सती और प्रशिक्षक प्रदीप कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष सती के प्रयासों से क्षेत्र की 30 से 35 महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल है।

इस दौरान रघुनाथ सिंह फर्शवान, प्रदीप नेगी, आशीष कुमार, हर्षवर्धन रावत, चंदन चौहान, प्रदीप कुमार, प्रकाश डंडरियाल और भूपेंद्र सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

विधायक लखपत सिंह बुटोला ने परिषद से जुड़े लोगों को भरोसा दिलाया कि शिल्पकारों और स्थानीय कारीगरों की समस्याओं तथा मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

Next Post

चमोली : गौचर में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला डाककर्मी

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित केएस असवाल  चमोली  : गौचर में एक डाककर्मी किराये के कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल गौचर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों […]

You May Like