चमोली : जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख मतदान की तैयारियां संपन्न, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

Team PahadRaftar

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के मतदान की तैयारियां पूरी

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए 14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना

चमोली : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मतदान कक्ष एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके पश्चात मतगणना कार्य किया जाएगा। कहा कि मतदान एवं मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान और मतगणना कार्य के सुचारु और शांतिपूर्ण सम्पादन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस उपाधीक्षक मदन कुमार बिष्ट ने बताया कि मतदान और मगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक पुलिस अधीक्षक के साथ ही 1 एसओ, 2 एसआई, 1 एएसआई, 3 हेड कांस्टेबल, 5 कांस्टेबल, 2 महिला पुलिस कांस्टेबल एवं 15 होमगार्ड की तैनाती की गयी है। इसके साथ ही मतदान और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी आर के पांडे सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Next Post

चमोली : भाजपा के दौलत बिष्ट बने जिला पंचायत अध्यक्ष

चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न चमोली : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत जनपद चमोली में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए मतदान और मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो गया […]

You May Like