भुवन चंद्र खंडूरी को चमोली बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
गोपेश्वर, संवाददाता। जिला चमोली बार एसोसिएशन गोपेश्वर की बैठक बुधवार को अध्यक्ष भारत सिंह रावत एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर राज्य के नेतृत्व तक अहम भूमिका निभाई। उनके संघर्ष, जनहित के कार्यों तथा स्पष्टवादी और ईमानदार छवि को हमेशा याद किया जाएगा। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
इस दौरान एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि वर्ष 2015 में जखोली में स्वीकृत सैनिक स्कूल का नाम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के नाम पर रखा जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, रितेश बगवाड़ी, मनोज भट्ट, किशन फरस्वाण एवं राजेन्द्र टोलिया सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

