
बंगाल की जीत का जश्न पहाड़ों तक, जोशीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
चमोली : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की गूंज अब पहाड़ों में भी सुनाई दे रही है। जोशीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नटराज चौक पर जोरदार जश्न मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का स्वागत किया और एक-दूसरे को लड्डू व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि यह जीत भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
जश्न के दौरान नटराज चौक पर लोगों की भीड़ जुटी रही और देर तक खुशियां मनाई जाती रहीं।

