चमोली : आकाशीय बिजली गिरने से 413 भेड़-बकरियों की मौत, पशुपालकों को भारी नुकसान

Team PahadRaftar

आकाशीय बिजली गिरने से 413 भेड़-बकरियों की मौत, पशुपालकों को भारी नुकसान

चमोली। निजमूला घाटी के गौणा-भनाली तोक में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 413 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र के पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर राजस्व, पशुपालन और वन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं जांच कार्य शुरू किया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी असीम देब ने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने को घटना का कारण माना गया है।

राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

You May Like