![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-24-at-9.58.24-PM-1.jpeg)
चमोली जिले में सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके चलते नगर क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। राहगीरों को आवाजाही में परेशानियां उठानी पड़ रही है। दरअसल अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के सफाई कर्मी एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके चलते जिला मुख्यालय के साथ ही सभी वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
वहीं गौचर पालिका और पीपलकोटी नगर क्षेत्र में भी हर तरफ कूड़े का ढेर बिखरा पड़ा हुआ है। जिसके चलते हर तरफ बदबूदार बना हुआ है। राहगीरों का चलना मुश्किल बना हुआ है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक वह आंदोलन पर बने रहेंगे। गोपेश्वर मुख्यालय में चारों तरफ फैली गंदगी को देखते हुए गोपेश्वर वार्ड के कुछ सभासदों द्वारा स्वयं ही कूड़ा वाहन में भरकर फेंका गया। सभासद नवल भट्ट ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांग जायज है उनकी मांगों पर जल्द से जल्द अमल किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि नगर में फैली गंदगी को उन्होंने साफ करके प्रर्यावरण मित्रों का समर्थन किया है।