गोपेश्वर : जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 27 फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Team PahadRaftar

जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 27 फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर। जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 27 फरियादियों ने जिलाधिकारी गौरव कुमार के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जस्यारा निवासी रणजीत लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पत्नी की मृत्यु के बाद अपने नाम करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान पत्नी का नाम दर्ज हुआ था। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करने तथा बीडीओ कर्णप्रयाग को गांव जाकर मामले की जांच के निर्देश दिए। पात्रता पूरी होने पर आवास का लाभ दिलाने को कहा।

रौली निवासी अनिल रावत ने स्वरोजगार के लिए विद्यालय भवन उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, सिरौं निवासी विजय सिंह रावत की लोक निर्माण विभाग से एनओसी जारी नहीं होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को उसी दिन एनओसी जारी कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चेपड़ो निवासी देवेंद्र सिंह रावत ने चैन लिंक फेंसिंग की मांग उठाई। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डुमक निवासी राजेंद्र सिंह भंडारी ने वन भूमि हस्तांतरण का मामला उठाया। डीएम ने प्रकरण के समाधान के लिए गुरुवार को अपर जिलाधिकारी, वन विभाग, पीएमजीएसवाई समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

सगर निवासी हरीश रावत, गौणा निवासी गजेंद्र सिंह रावत, तपोवन निवासी कस्तूरा देवी और रोपा निवासी बंशी लाल समेत अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : कलगोठ गांव में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कलगोठ गांव में खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल संजय कुंवर गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ विकासखंड की उर्गम घाटी के कलगोठ गांव में सोमवार को खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल […]

You May Like