चमोली : ज्योतिर्मठ एडवेंचर एसोसिएशन की नई टीम घोषित, दिनेश उनियाल बने अध्यक्ष

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ एडवेंचर एसोसिएशन की नई टीम घोषित, दिनेश उनियाल बने अध्यक्ष

ज्योतिर्मठ। लंबे समय बाद ज्योतिर्मठ क्षेत्र में एडवेंचर पर्यटन को नई दिशा देने के लिए एडवेंचर एसोसिएशन ज्योतिर्मठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्थानीय टूर ऑपरेटर्स की संयुक्त संस्था के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए, जिसमें एस्किमो एडवेंचर से जुड़े को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में राजेंद्र मर्तोलिया और नंदन सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिनेश भट्ट और राहुल मेहता सहायक सचिव चुने गए, जबकि नरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आठ कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश उनियाल क्षेत्र के अनुभवी पर्वतारोही, ट्रेकर और भू-विज्ञानी माने जाते हैं। एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में उन्हें करीब चार दशक का अनुभव है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ज्योतिर्मठ में एडवेंचर गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।

नई कार्यकारिणी के गठन पर ब्लॉक प्रमुख , नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों और पर्यटन व्यवसायियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

ऊखीमठ : डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, कृतिका और अंशुल रहे संयुक्त टॉपर

डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, कृतिका और अंशुल रहे संयुक्त टॉपर लक्ष्मण नेगी गुप्तकाशी। डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल […]

You May Like