
गौचर में इस बार और भव्य होगी रामलीला, जून से शुरू होंगे ऑडिशन
केएस असवाल गौचर : जन कल्याण लोक सेवा समिति की बैठक में इस वर्ष दशहरा मेले के दौरान आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी गौचर में द्वितीय रामलीला मंचन का भव्य और दिव्य आयोजन किया जाएगा।

समिति ने निर्णय लिया कि जून के पहले सप्ताह में पात्र चयन के लिए निर्णायक समिति का गठन किया जाएगा। वहीं 15 जून से 30 जून तक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। चयनित पात्रों की जुलाई माह से रिहर्सल शुरू कर दी जाएगी।
बैठक में रामलीला मंचन के लिए आवश्यक वस्त्र और अन्य सामग्रियों की खरीद जून माह में करने तथा सितंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस बार पंडाल, मंच और सजावट को पहले से अधिक आकर्षक बनाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में अध्यक्ष सुनील पंवार, सचिव कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, मीडिया प्रभारी गोविंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष मंजू नेगी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष शिवचरण बिष्ट, संरक्षक सूर सिंह नेगी, कर्मचारी विंग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, महिला विंग उपाध्यक्ष सरिता भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

