चमोली : हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, पहले दिन 6500 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Team PahadRaftar

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, पहले दिन 6500 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

संजय कुंवर चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन करीब 6500 श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, जबकि पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया।

शनिवार सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया गया। इसके बाद सुखमणी साहिब का पाठ और सबद कीर्तन आयोजित हुआ। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद गुरुद्वारे के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे इस वर्ष की पहली अरदास की गई। हुक्मनामा लेने के साथ ही यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।

कपाट खुलने के दौरान हेमकुंड साहिब परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जिला पंचायत के नोटिस पर भड़के होमस्टे संचालक, बोले- सुविधाएं नहीं तो टैक्स क्यों

जिला पंचायत के नोटिस पर भड़के होमस्टे संचालक, बोले- सुविधाएं नहीं तो टैक्स क्यों संजय कुंवर चमोली। जिला पंचायत चमोली द्वारा बिना व्यवसायिक लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू किए जाने के बाद उर्गम घाटी के होमस्टे संचालकों में नाराजगी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी राजस्व […]

You May Like