गोपेश्वर : चमोली में मिसाल बनी शादी, दंपति ने लगाया पेड़ और दिया हरियाली का संदेश

Team PahadRaftar

विवाह बना पर्यावरण संदेश का मंच, चमोली के समाजसेवी ने रोपित किया फलदार पौधा

संजय कुंवर चमोली : विवाह जैसे निजी और पारिवारिक अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर चमोली जनपद के युवा समाजसेवी ने समाज को एक बेहद प्रेरणादायक संदेश दिया है। विवाह के तुरंत बाद उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ ससुराल परिसर में फलदार पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अनूठी पहल के दौरान शिव सिंह फ़र्स्वाण ने कहा कि जिस तरह माता-पिता अपनी बेटी का पालन-पोषण प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी से करते हैं, उसी तरह इस पौधे को भी “बेटी समान” संरक्षण और देखभाल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पौधे की सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल की जिम्मेदारी लड़की पक्ष द्वारा निभाई जाएगी, ताकि यह पौधा आगे चलकर फलदार बनकर समाज के लिए उपयोगी साबित हो सके।

उन्होंने कहा कि बेटी और पेड़ दोनों ही जीवनदायिनी हैं। यदि हर परिवार अपने शुभ अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

गौरतलब है कि शिव सिंह फ़र्स्वाण लंबे समय से चमोली जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन को लेकर सक्रिय रूप से जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। उनकी इस पहल को स्थानीय स्तर पर एक नई सोच और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ एडवेंचर एसोसिएशन की नई टीम घोषित, दिनेश उनियाल बने अध्यक्ष

ज्योतिर्मठ एडवेंचर एसोसिएशन की नई टीम घोषित, दिनेश उनियाल बने अध्यक्ष ज्योतिर्मठ। लंबे समय बाद ज्योतिर्मठ क्षेत्र में एडवेंचर पर्यटन को नई दिशा देने के लिए एडवेंचर एसोसिएशन ज्योतिर्मठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्थानीय टूर ऑपरेटर्स की संयुक्त संस्था के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए, जिसमें एस्किमो […]

You May Like