विधायक महेंद्र भट्ट ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

संजय कुँवर जोशीमठ

आज माननीय विधायक बदरीनाथ विधानसभा महेंद्र भट्ट द्वारा जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पालिका परिषद जोशीमठ के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कोविड-19 महामारी में डॉक्टरों स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जो कार्य किए गए वह भगवान रूपी थे। उन्होंने डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने अपना घर बार सब कुछ त्याग कर जो जनता की सेवा की वह नि:शब्द है। नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों को भी उन्होंने ब्लॉक सभागार में सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के पीएम मोदी जी ने पूरे देश में स्वच्छता का जो अभियान चलाया उससे भी कोविड-19 में देश में कम हानी हुई।

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए बताया की जो देश सर्वशक्तिमान हैं वहां मौत का आंकड़ा छह लाख पार कर चुका है भारत जैसे देश की आबादी अमेरिका से 4 गुना होने के बावजूद भी हमारे देश की मृत्यु दर आधी थी। इसका पूरा श्रेय स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों को दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री नवल भट्ट,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा आर्य, श्री सुभाष डिमरी, किशोर पवार, प्रवेश डिमरी, नितीश चौहान, महावीर बिष्ट, हरीश सती, जिला मंत्री श्रीमती ललिता देवी आदि शामिल रहे। बदरीनाथ विधानसभा सोशल मीडिया प्रमुख अमित सती।

Next Post

तुंगनाथ धाम में साधनारत महंत मुकेशगिरी ब्रह्मलीन हुए, केदारनाथ विधायक व जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। तुंगनाथ धाम में लंबे समय से साधनारत महंत मुकेशगिरी (किड़िकबम बाबा) गुरुवार को ब्रह्मलीन हुए। बीमारी के चलते जौलीग्रांट हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। महंत मुकेशगिरी लगभग 33 वर्षों से बाबा तुंगनाथ की सेवा में समर्पित थे। ये ग्रीष्मकाल में छह माह तुंगनाथ धाम में और शीतकाल में […]

You May Like