बदरीनाथ : भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Team PahadRaftar

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

जय बदरी विशाल के जयघोष के बीच खुले कपाट

पुष्प मालाओं से सजा भू-बैकुंठ धाम, खुले कपाट

संजय कुंवर 

बदरीनाथ। हिमालय की गोद में बसे भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 06:15 बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर “जय बदरी विशाल” के जयघोष से गूंज उठा। धाम को आकर्षक पुष्प मालाओं से सजाया गया, जिससे इसकी दिव्यता और भव्यता और बढ़ गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Post

बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन संजय कुंवर  बदरीनाथ। भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “जय बदरी विशाल” के जयघोष से गूंज उठा और […]

You May Like