ऊखीमठ : अखोडी में सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसने पर रोक

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ। ग्राम पंचायत अखोडी में महिला मंगल दल की बैठक में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन या समारोह में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

महिला मंगल दल की अध्यक्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवारों में विवाद, आर्थिक समस्याएं और सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्णय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद महिलाओं ने गांव में जनजागरूकता रैली निकाली और “नशा छोड़ो, समाज जोड़ो” व “स्वस्थ गांव, खुशहाल परिवार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी और सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह नेगी ने महिलाओं की इस पहल की सराहना की। महिला मंगल दल की सचिव सुषमा देवी ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रेखा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रशिम देवी, कोषाध्यक्ष अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Next Post

ज्योर्तिमठ : लंगूरों के आतंक से निपटने को तीन-स्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार

लंगूरों से बचाव को तीन-स्तरीय रणनीति, बागवानों को दी गई अहम सलाह संजय कुंवर  जोशीमठ। क्षेत्र में लंगूरों के बढ़ते आतंक से परेशान बागवानों के लिए विशेषज्ञों ने तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली अपनाने की सलाह दी है। इस व्यवस्था में बाहरी घेराबंदी, मनोवैज्ञानिक बचाव और फसल स्तर पर सुरक्षा को शामिल […]

You May Like