चारधाम यात्रा : नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन में रात 9 से सुबह 5 बजे तक यातायात बंद

Team PahadRaftar

नंदप्रयाग–सैकोट–कोठियालसैंण मार्ग से होगा डायवर्जन, सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

चमोली : आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन में 12 अप्रैल से सुधारीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है। कार्य के चलते प्रतिदिन रात 09:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इस दौरान यातायात को नंदप्रयाग–सैकोट–कोठियालसैंण मोटर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुचारू बना रहे।

  नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण 

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल ने वैकल्पिक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क किनारे अव्यवस्थित वाहन खड़े न करने की अपील की।

पुलिस ने आमजन और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करते हुए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि चारधाम यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

Next Post

रूद्रप्रयाग : स्यालसौड़ में उक्रांद की चिंतन बैठक सम्पन्न, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

जल-जंगल-जमीन, पलायन और गैरसैंण राजधानी के मुद्दों पर मंथन लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की केन्द्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण चिंतन बैठक स्यालसौड़ में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों—जल, जंगल, जमीन, पलायन, बेरोजगारी तथा स्थायी राजधानी गैरसैंण—पर व्यापक चर्चा करते हुए भविष्य की […]

You May Like