चमोली : भाजपा चमोली की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का मंत्र

Team PahadRaftar

भाजपा चमोली की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का मंत्र संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा केएस असवाल  चमोली : भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में ऋषि कंडवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान भाजपा चमोली के सह प्रभारी महाबीर पंवार ने जनपद में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को आने वाले कार्यक्रमों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मंत्री, साथ ही राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने का संदेश दिया। बैठक में अनिल नौटियाल (विधायक कर्णप्रयाग) और भूपाल राम टम्टा (विधायक थराली) भी मौजूद रहे। इनके साथ महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव की भी विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यक्रम में राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी एवं रामचंद गौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिर्मठ में राजा लाल की दस्तक, समर बर्ड्स की चहचहाहट से गूंजा नन्दा देवी बफर जोन

ज्योतिर्मठ में राजा लाल और साइबेरियन स्टोन चैट की दस्तक, समर बर्ड्स से गुलजार हुआ नन्दा देवी बफर जोन पहाड़ रफ्तार टीम पहाड़ों में बढ़ती तपिश और बसंत ऋतु की दस्तक के साथ ही चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन प्रवासी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। नन्दा […]

You May Like