गौचर : श्रीनगर की टीम ने 27 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : गौचर मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीनगर की टीम ने विपक्षी टीम को 27 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जय मां कालिका राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का  चौथा क्वार्टर फाइनल मैच नाथ श्रीनगर बनाम PMJYS KPG के मध्य खेला गया जिसमें नाथ श्रीनगर टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर 158 रन बनाए और 159 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें दिव्याश ने 62 रन बनाए। गेंदबाजी में PMJYS KPG की टीम से मयंक ने 2 विकेट लिए ,जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए PMJYS KPG की 132 रन पर ही सिमट गई। जिसमें कमल ने 49 रन बनाए, गेंदबाजी में योगेश 4विकेट लिए। नाथ श्रीनगर की टीम 27 रनों से विजई रही मैन ऑफ द दिव्यांश 62रन 1विकेट लिए नाथ श्रीनगर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अनिल नेगी, विपुल रावत, नवीन टाकुली, दिनेश डिमरी, दिनेश बिष्ट,मोहित सती,रजत, महावीर सिंह रावत उपस्थित रहे।

 

Next Post

चमोली : जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली विभिन्न विभागों ने आकर्षक झांकियों का किया प्रदर्शन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया पुरस्कृत चमोली : जनपद  में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को पूरे हर्षोल्लास, […]

You May Like