गौचर मेले की अन्तिम संध्या पर जमकर थिरके दर्शक
गौचर
केएस असवाल
गौचर : राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की छठी एवं अन्तिम संध्या लोक गायक दर्शन फर्स्वाण व लोक गायक इन्दर आर्य के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश व जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट द्वारा किया गया।

लोक गायक दर्शन फर्स्वाण की प्रस्तुतियां हे नन्दा हे गौरा, डांडो की मरूडी,मौतिमा रंगीली मौतिमा,तिलगा तेरी लम्बी लटूली, बेडू पाको बारामास,बारा भैणा की बसन्ती छोरी रूमा झुमा,ठुमक ठुमक जब हिटली, उसके बाद मंच पर इन्दर आर्य की प्रस्तुति माता गौरी अम्बा तू दैणी होई जाई,तेरू लहंगा आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब झुमाया।

कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया इस मौके पर मेलाधिकारी एसडीएम सोहन सिंह रांगड अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व सभासद अनिल नेगी, सभासद बिनोद कनवासी, सुनील पंवार, कैलाश कैडियाल, सुनील लिंगवाल, सुनील कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, खिलाफ सिंह नेगी के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
