
संजय कुंवर
गोपेश्वर : उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती पर हिमालय वॉरियर्स ने घिंगराण मोटर मार्ग स्थित बैनाधार सार्वजनिक प्रतीक्षालय क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक।
टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी के हिमालयन वॉरियर्स ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के शुभ अवसर पर अपनी प्रकृति अभियान के तहत आज 29 वां रविवार को जिला मुख्यालय से सटे घिंगराण मोटर मार्ग पर स्थित बैनाधार प्रतीक्षालय के क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपने अभियान के तहत हिमालयन वॉरियर्स ने प्लास्टिक कूड़ा के साथ झाड़ी कटान कर लगभग 10 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में पुष्पेन्द्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे। उन्होंने झाड़ी कटान के लिए दरांती व कटर की व्यवस्था की गई। साथ ही हिमालयन वॉरियर्स के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।

