ऊखीमठ : माता अनसूया केदारघाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों को दे रही आशीर्वाद

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ब्यूग ( कोरखी ) गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न हिल स्टेशनों पर स्थानीय श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए देर सांय सिंहवाहिनी मन्दिर खुमेरा पहुंच गयी है।

श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली देवरा यात्रा के खुमेरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा व भगवती के जयकारों से भव्य स्वागत किया। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा कल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न हिल स्टेशनों व गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी।

51 वर्षों बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के केदार घाटी आगमन से केदार घाटी का पग – पग भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को ब्यूग निवासी बिशाम्बर दत्त उनियाल व मनोरमा देवी उनियाल के घर पर देवरा यात्रा के साथ भ्रमण पर निकले विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती अनसूया ,बाबा केदार, भगवती सिंह वाहिनी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न कर आरती उतारी तथा श्री सती शिरोमणी अनसूया की रथ डोली देवरा यात्रा ने ब्यूग गांव के विभिन्न तोकों का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणों ने लाल – पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर भगवती की देवरा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया।

श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने कोरखी ,ब्यूगगाड सहित विभिन्न हिल स्टेशनों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने भगवती अनसूया सहित देवरा यात्रा मे साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओं के निशानों की पूजा – अर्चना व दर्शन कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । देर सांय देवरा यात्रा के सिंह वाहिनी मन्दिर खुमेरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया देवरा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में तीर्थ दर्शन व केदार घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी , देवरा यात्रा संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, आचार्य डा0 शेखर तिवारी , आशुतोष बिष्ट, मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट , राकेश तिवारी , सतेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी , अंशु बिष्ट, अवधेश बिष्ट, नितीन बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विपिन बिष्ट, रवि बिष्ट, गौरव तिवारी , अभिषेक तिवारी सहित ब्यूग, कोरखी , खुमेरा गांवो के जनप्रतिनिधि व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शीतकालीन प्रतियोगिता शुरू

केएस असवाल  गौचर : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट के साथ 25 वीं ब्लॉक स्तरीय शीत कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभांरभ हो गया है। गौचर के खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी […]

You May Like