गोपेश्वर : कांग्रेसियों ने जिले में दो प्रसूता और दो नवजात की मौत पर मंत्री का फूंका पुतला

Team PahadRaftar

कांग्रेसियों ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंत्री का फूंका पुतला

संजय कुंवर 

गोपेश्वर : ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसूता एवं नवजात के मौत पर कांग्रेसियों ने प्रर्दशन कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका।

विगत दिनों उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रसूता सुशीला देवी को उचित इलाज न मिलने पर नवजात के साथ ही सुशीला ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। वहीं दूसरे ही दिन जिला अस्पताल में प्रसूता विकासखंड दशोली के बछेर गांव की मीना देवी को भी उचित चिकित्सा व्यवस्था न मिलने पर दम तोड़ दिया। जिस पर स्वजनों और स्थानीय नागरिकों ने हंगामा काटा। आज नवजात शिशु ने भी दमतोड़ दिया है।  जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। इस अवसर पर अरविंद नेगी, संदीप झिंक्वाण,ऊषा रावण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

बदरीनाथ : घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरी विशाल को दिया माता मूर्ति का आमंत्रण

संजय कुंवर  बदरीनाथ : माणा घंटाकर्ण घनियाल ने भगवान बदरी विशाल को मातामर्ति का दिया आमंत्रण, बृहस्पतिवार को होगा माता मूर्ति उत्सव, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे माणा गांव। बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को बामन द्वादशी पर्व पर माता […]

You May Like