चमोली : देवाल में बादल फटने से पति-पत्नी लापता, बदरीनाथ हाईवे जगह – जगह अवरूद्ध

Team PahadRaftar

चमोली : चमोली जिले में भारी बारिश व बादल फटने से पति-पत्नी लापता हो गए हैं। वहीं कहीं जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गौचर से बदरीनाथ तक कही जगहों पर अवरूद्ध हो गया है।

पीपलकोटी मंगडीगाडा में हल्का मलवा आने से हाईवे अवरुद्ध , एनएच के पास नहीं जेसीबी 

बृहस्पतिवार रात्रि को भारी बारिश व बादल फटने से तहसील देवाल में अतिवृष्टि होने से तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं विक्रम सिंह व उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। गौशाला दबने से 15-20 मवेशियों की दबने की सूचना है। दूसरी ओर कालेश्वर में भी भारी बारिश से कही घरों में पानी घुस गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गौचर से बदरीनाथ तक दर्जनों जगहों पर अवरूद्ध होने से तीर्थयात्री जगह – जगह फंसे हुए हैं। पीपलकोटी मंगडीगाडा में मलवा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद। एनएच के पास मलवा साफ करने को एक जेसीबी मशीन तक उपलब्ध नहीं है।

 

Next Post

ऊखीमठ : बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, कुछ लोगों के लापता होने की सूचना

रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से कही लोगों के लापता होने की सूचना, आवासीय भवन जमींदोज, वाहन बहा,  प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र – राहत एवं बचाव कार्य जारी लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने की घटना के […]

You May Like