
देहरादून : दून विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवी, शिक्षाविद एवं अतिथिगण डॉ प्रमोद डोबरियाल, डॉ विपिन चंद्र चौबे, प्रो. गोविन्द पाठक, डॉ. दीपक कुमार सेमवाल, श्री प्रशांत मेहता, श्री शंकर सिंह भाटिया, श्री जगमोहन सिंह रौतेला, अंकित पांडे, ध्रुव अंडोला, गुंजन अंडोला आदि उपस्थित थे l इस अवसर पर पुस्तकों के प्रकाशक प्रेम सिंह बिष्ट कुणाल बुक्स नई दिल्ली द्वारा लेखकों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। सभी लेखकों द्वारा पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय, कुलपति,सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय तथा कुलपति, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं पूर्व समस्त कुलपति, कुलसचिव दून विश्वविद्यालय, डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक (कुलपति-महाराणा प्रताप कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , उदयपुर राजस्थान), क्रेटिव उत्तराखण्ड मेरा पहाड मेरी पहचान हेम पंत, डाॅ. शैलेश उप्रेती समस्त टीम, का आभार प्रकट किया गया । मुख्य वक्ताओं द्वारा कहा गया कि नई शिक्षा नीति 2020 पर लिखित पुस्तके छात्रों के लिए सहयोगी व लाभप्रद होगी ।

