पीपलकोटी : नवनिर्वाचित प्रमुख दशोली विनीता देवी और प्रधान पूजा देवी का मठ के ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार 

पीपलकोटी : दशोली नवनिर्वाचित प्रमुख एवं ग्राम प्रधान मठ – झडेता का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।

जश्न ए आजादी के शुभ अवसर पर आज मठ गांव के महिला मंगल दल, युवक दल और ग्रामीणों ने दशोली

के नवनिर्वाचित प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मठ – झडेता विनीता देवी और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मठ – झडेता पूजा देवी का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व प्रमुख एवं नवनिर्वाचित प्रमुख दशोली विनीता देवी ने वर्ष 2014 में ग्राम प्रधान मठ – झडेता से अपनी राजनीति शुरू की गई। ग्राम प्रधान एवं प्रमुख रहते हुए विनीता देवी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए। आगे भी क्षेत्र की जनता को उनसे विकास की उम्मीदें जगी हैं। भूस्खलन से मठ गांव खतरे की जद में हैं, जिसके चलते पिछले वर्ष बरसात में पांच परिवारों को अन्य सुरक्षित परिवारों के घरों में शरण लेनी पड़ी। भूस्खलन से 20 से अधिक परिवारों पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को प्रमुख विनीता देवी से उम्मीद है कि गांव के विस्थापन के लिए उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं नवनिर्वाचित प्रधान पूजा देवी से भी से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए ठोस ब्लूप्रिंट खाका तैयार करने की आशा है।

इस अवसर पर मनोज कुमार, निवर्तमान प्रधान संजय राणा,कुलदीप सिंह नेगी, अनुसूया नेगी, प्रेम सिंह, सुधीर सिंह, अंकित नेगी, कुंवर सिंह, अजय नेगी, राजेन्द्र  चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुचिता देवी, पूनम  देवी, पुष्पा देवी, अंजू देवी, मंजू देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

गौचर : पालिका क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

केएस असवाल  गौचर : नगरपालिका क्षेत्र गौचर सहित समीपवर्ती गांवों में भी मध्य रात्रि तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों में झिरकोटी, रानों, बमोथ आदि में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मध्य रात्रि कृष्ण जन्मोत्सव होने तक धूमधाम से मनाया गया। गौचर के […]

You May Like