गौचर : व्यापार संघ अध्यक्ष ने जिलाधिकारी और कमान अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Team PahadRaftar

सीमा सड़क संगठन की 66 आरसीसी यूनिट गौचर से स्थानीय व्यापारियों को हो रहे नुकसान को रोकने बाबत जिलाधिकारी और कमान अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

के एस असवाल 

गौचर : व्यापार मंडल गौचर ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रेषित करते हुऐ सीमा सड़क संगठन की 66 आरसीसी यूनिट गौचर द्वारा स्थानीय व्यापारियों को नुक्सान पहुंचाए जाने के कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग की है। इस पत्र की एक प्रतिलिपि 66 आरसीसी (ग्रेफ) गौचर के कमान अधिकारी को भी प्रस्तुत की गई है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने ज्ञापन में कहा है कि सीमा सड़क संगठन की 66 आरसीसी यूनिट द्वारा गौचर में अपनी कैंटीन से ग्रासरी तथा फल एवं सब्जी को अत्यधिक मात्रा में बाजार में कम दामों पर आम जनता को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कैंटीन से ग्रेफ कर्मचारियों एवं कार्ड धारकों को सामान उपलब्ध कराने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस आड़ में जिस प्रकार से आम जनता को सामान उपलब्ध कराया जा रहा है वह बहुत ही निराशाजनक है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में भी कई बार सीमा सड़क संगठन की 66 आरसीसी यूनिट गौचर को मौखिक एवं लिखित रूप में बताया जा चुका है। लेकिन ग्रेफ प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसमें नगर का व्यापारी वर्ग बहुत ही क्षुब्ध एवं आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो नगर व्यापार मंडल गौचर को धरना – प्रदर्शन एवं आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन, 66 आरसीसी यूनिट गौचर और शासन प्रशासन की होगी।

Next Post

उर्गमघाटी : पीएमजीएसवाई की लापरवाही ने छीना आशीष एवं मनोज का आशियाना, बड़ी अनहोनी टली

पीएमजीएसवाई की लापरवाही ने छीना आशीष एवं मनोज का आशियाना रिपोर्ट रघुबीर नेगी पीएमजीएसवाई की लापरवाही उर्गमघाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम के रांता तोक में निवास कर रहे दो परिवारों के लिए मुसीबत बन गयी । निर्माणाधीन भैटा भर्की बांसा सड़क किमी 15 पर सड़क का मलबा बोल्डर खिसक कर […]

You May Like