
नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया नौटी गांव का भ्रमण
केएस असवाल
नौटी गांव : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के तहत प्रसिद्ध नौटी गांव का भ्रमण किया। भ्रमण की शुरुआत जिलाधिकारी ने नौटी गांव स्थित प्राचीन उफरांई देवी (अपर्णा )मंदिर एवं नंदादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी ग्रामवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात् उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और नंदा देवी राजजात से जुड़ी परंपराओं, मान्यताओं तथा तैयारियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने यात्रा के ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

