ज्योर्तिमठ : उर्गमघाटी में भव्य गौरा देवी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

उर्गमघाटी : 28 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले में महिला संगठनों ने शानदार परंपरागत लोक नृत्य का मंचन किया।

ज्योर्तिमठ चमोली पंच केदार कल्पेश्वर पंच बदरी ध्यान बदरी कल्प क्षेत्र में राज्य स्तरीय 28 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले में जहां लोगों ने प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया वहीं लोगों ने यह भी तय किया कि अपने पूर्वजों की जमीन को नहीं बचेंगे साथी बानो के संरक्षण के लिए सामी प्रयास करेंगे यह बात मेले में एक संकल्प के रूप में लिया गया। जनदेश और यहां की सामाजिक संगठन ग्राम पंचायत वन पंचायत महिला संगठनों के तत्वाधान में यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है कार्यक्रम में जहां विकास विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाती है, वही परंपरागत खाद्य व्यंजनों की प्रतियोगिता कराई जाती है। कई वर्षों से परंपरागत उत्तराखंड के जो खाद्य व्यंजन समाप्त हो रहे हैं उनको बचाने के लिए जनदेश संस्था यह प्रयास करती है प्रथम द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली संगठनों को नगद धनराशि दी जाती है। इस वर्ष का प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार जीतने के साथ-साथ महिला मंगल दलों की लोक संस्कृति और पर्यावरण आधारित प्रतियोगिता में महिला मंगल दल तल्ला बड़गिडा उर्गम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान महिलामंगल दल ल्यांरी तृतीय पुरस्कार महिला मंगल दल सलना ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता आत्मक कार्यक्रम में 14 संगठन ने भाग लिया तीन सांस्कृतिक दलों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया भाग लेने वाली महिला संगठनों में महिला मंगल दल बांसा,गीरा,भरकी, देव ग्राम, भेंटा,ग्वाणा अरोसी, स्वास्थ्य समिति खोली, पल्ला,पैनी, महिला मंगल दल बडगिंडा आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

Next Post

ऊखीमठ : देव सेनापति कार्तिक स्वामी मंदिर महायज्ञ में पहुंच कर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे हैं

लक्ष्मण नेगी की रिपोर्ट  ऊखीमठ : देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ में विश्व कल्याण के लिए आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन में प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुण्ड मे अनेक प्रकार की पूजा […]

You May Like