गोपेश्वर : कवियत्री शशि देवली को मिलेगा गौरा देवी सम्मान 

Team PahadRaftar

कवियत्री शशि देवली को मिलेगा गौरा देवी सम्मान 

पहाड़ रफ्तार 

गोपेश्वर : साहित्य, शिक्षा एवं समाजिक क्षेत्र में दो दशक से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कवियत्री शशि देवली को उर्गमघाटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

दशोली ब्लाक के गडोरा निवासी कवियत्री शशि देवली ने शिक्षा, साहित्य तथा सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। पीस पब्लिक स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हुए शशि देवली विभिन्न मंचों और कवि सम्मेलनों में कविताओं के जरिए सामाजिक हकीकत को बयां करती रही हैं। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताओं तथा लेखों के माध्यम से वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदान, रक्तदान, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करती रही हैं। कवियत्री एवं अध्यापिका शशि देवली को साहित्यिक गतिविधियों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार,
रचना साहित्य सम्मान, युग सुरभि सम्मान, रचना साहित्य रत्न सम्मान, मां शारदे सम्मान, काब्य गौरव सम्मान, हिन्दी साहित्य सेवी सम्मान, पर्यावरण संरक्षण सम्मान, श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय का सम्मान, साहित्य सारथी सम्मान आदि से पहले नवाजा जा चुका है। उनके द्वारा शिक्षा, साहित्य और समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को उर्गमघाटी में पर्यावरण, लोक-संस्कृति और पर्यटन मेले में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी मिले हैं खास सम्मान 

सम्मान – उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री द्वारा २०२० में “तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित।

2023 में महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित। 2023 में ‘एक साल नई मिसाल’ जन सेवा थीम के तहत जिला प्रशासन चमोली द्वारा सम्मानित ।

2024 में नन्दा गौरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

शिक्षक दिवस 2024 के अवसर पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत राष्ट्र भाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान हेतु पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीय तीरथ सिंह रावत द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित। पोषण माह सितम्बर 2024 / महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग गोपेश्वर द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रम व व्याख्यान हेतु स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित ।

विशेष– पंडित दीन दयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा ‘विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान डाक्टरेट’ मानद उपाधि प्राप्त।

Next Post

बदरीनाथ : आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ थाना को लिया गोद

आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ थाना को लिया गोद, अपने पहले तैनाती स्थल पर बदलावों को देंगी नया आयाम बदरीनाथ : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत राज्य में पुलिस व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने और ‘आदर्श थाने’ की अवधारणा को साकार करने के लिए […]

You May Like