
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम की यात्रा से लौटने के बाद तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों ,सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत पंच केदार श्री मदमहेश्वर धाम मां राकेश्वरी जीप टैक्सी यूनियन रासी गौण्डार का गठन कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दीपक खोयाल व सचिव पद की जिम्मेदारी राकेश नेगी को देते हुए यूनियन का विस्तार किया गया तथा तीर्थ यात्री व जन हितों के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किये गये।
मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत पंच केदार श्री मदमहेश्वर धाम मां राकेश्वरी जीप टैक्सी यूनियन रासी गौण्डार का गठन करते हुए संरक्षक जसपाल खोयाल, अध्यक्ष दीपक खोयाल, सचिव राकेश नेगी , तथा कोषाध्यक्ष अशोक भट्ट मनोनीत किये गये । यूनियन का गठन करते हुए यूनियन के पदाधिकारियो ने अनेक प्रस्ताव पारित किये । सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मदमहेश्वर धाम से लौटने के बाद तीर्थ यात्रियो ,पर्यटको ,सैलानियो व प्रकृति प्रेमियो को गौरीकुण्ड, चोपता , कार्तिक स्वामी, बद्रीनाथ, ऊखीमठ, कालीमठ, हरिद्वार, ॠषिकेश ,देहरादून, दिल्ली , नैनीताल, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित देवभूमि उत्तराखंड के सभी प्रमुख शहरो , तीर्थ व पर्यटन स्थलो के लिए वाहन परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दरो पर उपलब्ध रहेंगे । यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय मे यूनियन का विस्तार किया जायेगा तथा परिवहन विभाग के तहत जारी नियमो के अनुसार यूनियन का पंजीकरण किया जायेगा । निर्णय लिया गया कि मदमहेश्वर घाटी से तीर्थ यात्रियों , पर्यटकों , सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों को वाहनों की सुविधा मिलने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे इजाफा होगा तथा मदमहेश्वर घाटी पहुंचने वाले पर्यटक व सैलानी , बूढ़ा मदमहेश्वर, पाण्डव सेरा ,नन्दीकुण्ड, विसुणीताल के प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होने के साथ चौखम्बा के आंचल व मदानी नदी बसे मनणामाई शक्तिपीठ की धार्मिक महत्ता से भी रूबरू होगे । यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक खोयाल ने कहा कि मदमहेश्वर घाटी के वाहन स्वामियों द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हे दी गयी उनका निर्वहन सच्ची निष्ठा, समर्पण की भावना व तीर्थ यात्रियों के हितों के लिए किया जायेगा । नवनिर्वाचित सचिव राकेश नेगी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया करवाना यूनियन का मुख्य उद्देश्य है ।

