केशव प्रयाग माणा : पुष्कर कुंभ में माणा गांव की महिलाएं बनीं वॉलिंटियर, कर रहीं प्रशासन की मदद

Team PahadRaftar

केशव प्रयाग माणा : पुष्कर कुंभ में माणा गांव की महिलाएं बनीं वॉलिंटियर, कर रहीं प्रशासन की मदद

संजय कुंवर, केशव प्रयाग माणा 

पवित्र पुष्कर कुंभ के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सुखद और प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। माणा गांव की महिलाएं बढ़-चढ़कर वालंटियर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

यहां की महिलाएं केवल दर्शक बनकर नहीं हैं, बल्कि सक्रिय रूप से व्यवस्था बनाने में योगदान दे रही हैं। माणा गांव की ये सेवाभावी महिलाएं नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। वे श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं को रास्ता पार करवाने में मदद कर रही हैं।

Next Post

ऊखीमठ : द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया रविवार से होगी शुरू, तैयारियां संपन्न

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य बसे भगवान मदमहेश्वर के कपाट खोलने की प्रक्रिया कल ( रविवार ) से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत शुरू होगी। मन्दिर समिति द्वारा कपाट खोलने की तैयारियां शुरू कर […]

You May Like