
संजय कुंवर
बदरीनाथ धाम : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए कल रविवार को शुभमुहूर्त में 6 बजे खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां संपन्न कर दी गई है। वहीं धाम को 40 क्विंटल फूलों से भव्य सजाया गया है। जिले में हल्की बारिश के साथ श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचने लगे हैं।![]()

आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित बदरीनाथ ( भू-बैकुंठ) धाम के कपाट खोलने की सभी तैयारियां संपन्न कर ली गई है। आज आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी, गाडू घड़ा, गरूड़, कुबेर डोली सहित अन्य सभी देव डोलियां धाम पहुंच गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने भी स्वयं यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कल रविवार को शुभमुहूर्त में सुबह 6 बजे भगवान बदरी विशाल के कपाट ग्रीष्मकाल में छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं धाम को 40 क्विंटल फूलों से भव्य सजाया गया है। जिले में हल्की बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी बदरीनाथ धाम पहुंचने लगे हैं। जिससे धाम में चहल-पहल बढ़ गई है। और चारधाम यात्रा पड़ावों पर भी रौनक लौट आई है।

