गौचर : विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में निकाली गौचर में तिरंगा यात्रा

Team PahadRaftar

विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में निकाली गई गौचर में तिरंगा यात्रा

केएस असवाल

गौचर : कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में गौचर नगर में भारतीय जनता पार्टी कर्णप्रयाग विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक पंकज कपरवान, विधानसभा संयोजक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चैतन्य बिष्ट रहे। विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में उन महान विभूतियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए है। उन वीर सपूतों के लिए है जिन्होंने अपने देश के लिए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का जो जश्न मना रहे हैं उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए मेरा शत शत नमन। तिरंगा रैली गौचर नगर के भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर से बन्दरखण्ड और फिर वापस पार्टी कार्यालय तक हुई।

Oplus_0

इस अवसर पर सभी ने भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे लगाये। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौचर श्री दिनेश चंद्र डिमरी, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम मिंगवाल, नगर मंडल महामंत्री श्री सुनील कुमार, आशीष बिष्ट, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जयकृत सिंह बिष्ट, गजेंद्र नयाल, अनूप नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सचिन बिष्ट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, सुरेंद्र पुंडीर, निर्वतमान सभासद मुकेश नेगी, मनीष चौहान, आनंद सिंह बिष्ट, राजेन्द्र लाल, कुलदीप लाल, इंद्रमोहन, कामिनी टम्टा, देवी प्रसाद, रिंकू नेगी, अजय बिष्ट व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : भारी भूस्खलन होने से ताला तोक के दर्जनों घर खतरे की जद में, रतजगा कर कट रही रातें, दुकानदारों ने समेटा सामान

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : तुंगनाथ घाटी में बीती रात्रि हुई मूसलाधार बारिश के कारण आकाशकामिनी नदी के उफान में आने के कारण अनेक स्थानों पर भूस्खलन व भूकटाव होने से ताला तोक के दर्जनों परिवार खतरे की जद में आ गये है। कुण्ड – चोपता नेशनल हाईवे पर जगह – […]

You May Like