चमोली : वैज्ञानिक राकेश मैखुरी व शिक्षा बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी को शिव शक्ति पर्यावरण सम्मान से किया सम्मानित

Team PahadRaftar

चमोली : लंगासू के ग्रामीणों द्वारा लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। वहीं हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर शिव शक्ति पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

शिक्षक व पर्यावरण प्रेमी सत्येंद्र भंडारी 

कर्णप्रयाग विकासखण्ड के लंगासू गांव के ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोकपर्व हरेला पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं इस महोत्सव में लंगासू के विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक राकेश मैखुरी और उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी को शिव शक्ति पर्यावरण सम्मान से भी सम्मानित किया गया। पर्यावरण प्रेमी मनोज सती ने बताया कि इस सफल पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम से  हम सभी ग्रामवासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याण सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएमओ चमोली डॉक्टर राजीव शर्मा, मार्गदर्शक मंगला कोठियाल,डॉक्टर सुरेंद्र डिमरी, डॉ डीएस पुंडीर ,टीका प्रसाद मैखुरी,राकेश डिमरी, पर्यावरण प्रेमी सत्येंद्र भंडारी, नारद प्रसाद तिवारी, बल्लभ प्रसाद डिमरी ,सुरेंद्र रावत ,शशि कंडवाल ,लोक जागृति संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक केएस असवाल  गौचर के समीपवर्ती क्षेत्र रानीगढ़ पट्टी के सिदोली क्षेत्र स्थित देवल गांव में अवस्थित देवराड़ी देवी मेले की तैयारियों को लेकर प्रथम बैठक संपन्न हुई। 36 गांवों की आराध्य देवराड़ी देवी के मेले को लेकर […]

You May Like