जोशीमठ : सीमांत में होली की रही धूम,सतरंगी रंगों से सराबोर होकर खूब थिरके होल्यार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : सीमांत में होली की रही धूम,सतरंगी रंगों से सराबोर होकर खूब थिरके होल्यार

 

ऋतु राज बसंत के आगमन के साथ साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक सतरंगी रंगों का त्योहार होली सीमांत नगरी जोशीमठ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

यहां डांडो,सुनील, परसारी, रवि ग्राम, नृसिंह मन्दिर, चोड़ारी, नोग गाँव मे सुबह से ही रंगों में सराबोर होल्यारों की टोलियों ने घर – घर जाकर लोगों को प्रेम सदभाव और भाई चारे के मिश्रित रंगों में रंग कर होली की बधाइयां दी और नन्दा देवी मन्दिर प्रांगन डांडो जोशीमठ में होली महोत्सव की धूम रही। महिलाओं ने यहां होली के रंगो में एक दूसरे को भिगो कर जमकर होली का आनन्द उठाया। तो डीजे की थाप पर दिन भर होल्यार थिरकते रहे।

Next Post

ग्वांस गाँव में नव निर्मित देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी मन्दिर में तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ शुरू - पहाड़ रफ्तार

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ :  क्रौंच पर्वत तीर्थ की तलहटी व पतित पावनी सुरगंगा नदी के किनारे बसे ग्वांस गाँव में नव निर्मित देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी मन्दिर में तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है। ग्वांस गाँव के कार्तिक स्वामी मन्दिर में […]

You May Like