बारिश व भूस्खलन से ढमढमा गांव में भारी नुकसान – केएस असवाल

Team PahadRaftar

गौचर : रानीगढ़ पट्टी के सिदोली क्षेत्र के ढमढमा गांव में बीती रात 11:30 बजे भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों का भारी नुकसान हुआ है। जिससे सुरेंद्र सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। वहीं भूस्खलन से गुलाब सिंह की गौशाला और बाथरूम में दरारें आ गई है। साथ ही उस भूस्खलन की चपेट में गोपाल सिंह, यशपाल सिंह, जसवंत सिंह व सैन सिंह के आलू की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब सिंह ने यह जानकारी क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल को आज सुबह दूरभाष द्वारा दी गई। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने क्षेत्र के पटवारी चौकी को सूचित किया गया। जिसपर क्षेत्र के पटवारी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ पीएमजीएसवाई के जेई ने भी निरीक्षण किया गया। प्रभावितों ने विधायक व प्रशाशन से उचित मुआवजे की मांग की गई।

Next Post

महेंद्र भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चमोली जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां - पहाड़ रफ्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चमोली जिले में खुशी की लहर है। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी गई। वहीं नगर पंचायत पीपलकोटी में भी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर नगर में मिठाई वितरण किया गया। गोपेश्वर : […]

You May Like